Aamir Khan Video: आमिर ने बताया क्यों बॉलीवुड में हीरोइन को मिलती है हीरो से कम फीस, क्या आप हैं इससे सहमत?

Bollwood Actresses Fees: बॉलीवुड स्टार आमिर खान का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. जिसमें वह समझा रहे हैं कि आखिर क्यों इंडस्ट्री में हीरोइनों को कम फीस मिलती और हीरो को क्यों ज्यादा फीस पाते हैं. आमिर की यह बात ऐसे लोगों को बहुत खराब लगेगी, जो फिल्मों में हीरो-हीरोइन की फीस की असमानता के खिलाफ खड़े हैं. लेकिन आमिर ने यहां समझाया है कि फिल्म का गणित अलग है. यहां किसी कलाकार को इस आधार पर पैसे मिलते हैं कि उसके नाम पर कितनी भीड़ सिनेमाघरों मे आती है. इसी वजह से फिल्मों के हीरो की भी फीस अलग-अलग होती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *