1980 में लगभग बराबर थी India और China की जीडीपी, आज है इतना का अंतर – आखिर भारत इतना पीछे क्यों?

भारत अब विश्व का सबसे बड़ा जनसंख्या वाला देश बन चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्तमान में देश की जनसंख्या लगभग 1428 मिलियन है। चीन 1425 मिलियन जनसंख्या के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गया है। जनसंख्या के मामले में दोनों देशों में अंतर के बहुत बड़ी लकीर दिखाई नहीं देती लेकिन अगर आप दोनों देशों के अर्थव्यवस्था पर नजर डालेंगे तो एक बड़ी खाई दिखाई देगी आपको।

वर्ल्ड बैंक ने 2022 के आंकड़ों को सार्वजनिक किया है। विश्व बैंक द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार, चीन की जीडीपी 17.96 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर होने की उम्मीद जताई जा रही है। तो वही भारत का जीडीपी 3.39 ट्रिलियन मिलियन होने की संभावना है।

1980 में दोनों देशों के जीडीपी में बहुत अंतर नहीं था। उस दौर में चीन और भारत की घरेलू सकल उत्पाद भी स्थिर था। यहां तक कि भारत का जीडीपी कुछ दूसरे देशों के मुकाबले ज्यादा तेजी से बढ़ोतरी की थी। लेकिन उसके बाद भारत और चीन के जीडीपी में खाई गहरी होती चली गई।

वही दूसरी तरफ चीन अपने विकास कार्यों के गति को बनाए रखा। और नतीजतन आज दुनिया में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन के विकास में महिलाओं की मजबूत भागीदारी रही है। महिलाओं ने जीडीपी में अपनी कंट्रीब्यूशन को पुरजोर तरीके से रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *