Luna-25 & Chandrayaan-3: चांद पर रूस का लूना ढेर, भारत के चंद्रयान-3 को लेकर बढ़ी धड़कनें; जानें क्या बोला ISRO?

Chandrayaan-3 Live Location: रूस का लूना-25 स्पेसक्राफ्ट चांद पर फंसने के कारण रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. रूस की स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस ने कहा है कि अज्ञात समस्या में फंसने के बाद लूना-25 चंद्रमा पर क्रैश हो गया है. रूस का मून मिशन फेल होने के बाद अब भारत के चंद्रयान-3 को लेकर भी लोगों के दिलों में कई तरह की आशंकाएं तेज हो गई हैं.

लूना-25 चंद्रयान-3 के बाद ही लॉन्च किया गया था और उसकी लैंडिंग 21 अगस्त को होनी थी. फिलहाल चंद्रयान चांद के बेहद करीब है. उसकी सॉफ्ट लैंडिंग 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर होनी है. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी ISRO लगातार चंद्रयान को लेकर अपडेट दे रहा है.